Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पंजाब: मोगा में किसानों ने सरकारी परिसरों में पराली भरकर विरोध प्रदर्शन किया

पंजाब के मोगा में किसानों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर पराली लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन इस मांग को लेकर था कि केंद्र सरकार के साथ राज्य भी पराली जलाने की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जरूरी कार्रवाई करे।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 18 किसान समूहों ने किया। पंजाब पुलिस ने आठ नवंबर से अब तक पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ 932 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाना अहम कारण माना जाता है।