Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

चंडीगढ़: किसान यूनियन के नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर रखीं अपनी मांगें

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अपने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के आखिरी दिन मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।

किसान नेता रमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 19 दिसंबर को यूनियन नेताओं से मिलने के लिए सहमत हुए हैं और उनके मुद्दों के समाधान के लिए एक बैठक करेंगे। रमिंदर सिंह ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री हमसे मिलेंगे और 19 दिसंबर को हमारे सभी मुद्दों पर बैठक करेंगे।"

प्रदर्शनकारी किसान अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य के लिए मुआवजा और नौकरी, कर्ज माफी और पेंशन की मांग कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा कई किसान संघों का एक ग्रुप है।