Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Ujjain: खेत में सोए किसान की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

MP News: उज्जैन में सोमवार की रात एक किसान की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पीड़ित की पहचान किशन सिंह राजपूत के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी। पुलिस ने कहा कि वो अपने दो बेटों के साथ भाटपचलाना पुलिस स्टेशन के बालोदा लक्खा नामक गांव में रहते थे। किशन सिंह का भाई पास के खेत में रहता था।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात को सभी साथ चाय पीने के बाद सोने चले गए। रात में ही किसी ने उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्राइम की जांच के लिए एफएसएल, डॉग यूनिट के साथ साइबर सेल को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही कातिल पकड़ा जाएगा।