Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मशहूर मलयालम कवि पी. के. गोपी की रचनाएं जल्द ही अंग्रेजी में भी होंगी उपलब्ध

मशहूर मलयालम कवि और गीतकार पी. के. गोपी की कविताओं का कलेक्शन अब जल्द ही अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगा। पी. के. गोपी के 10 साल के धेवते जहान जोबी मलयालम में लिखी कविताओं का ट्रांसलेशन कर रहे हैं।  

जहान जोबी ने बताया कि उन्होंने अपने नानाजी की किताब 'आत्मान' का आधा हिस्सा पहले ही पूरा कर लिया था। जल्द ही इसे 'सॉलिट्यूड' टाइटल के साथ इंग्लिश रीडर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जहान के काम करने के तरीके से उनके माता-पिता काफी खुश हैं। 

10 साल के जहान ट्रांसलेशन के साथ-साथ पेंटिंग में भी माहिर हैं। उन्हें कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने आते हैं। 

जहान का मकसद, अगले दो महीने के अंदर अपने नानाजी की कविताओं को ट्रांसलेट कर उन्हें इंग्लिश रीडर्स तक पहुंचाना है।