Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अजमेर में पारिवारिक विवाद ने ली दो महिलाओं की जान, ट्रक ने रौंदा, सात घायल

Rajasthan: राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दो परिवारों के बीच हुए संघर्ष में दो बहनों की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। वाहन की चपेट में आने से सात अन्य घायल हो गए। ये घटना आधी रात के आसपास कायड़ तिराहा इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 30 साल की मीनाक्षी बंजारा और 18 साल की पिंकी बंजारा के रूप में हुई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि विवाद के बाद महिलाओं को उनके भतीजे के ससुराल वालों ने गाड़ी से कुचल दिया।

पीड़ितों के भतीजे और शिकायतकर्ता ईश्वर बंजारा ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जो लगभग तीन महीने पहले किशनगढ़ स्थित अपने मायके चली गई थी। उसे वापस लाने के प्रयासों के कारण दोनों परिवारों के बीच बहस हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात के आसपास उनके ससुर छोटू लाल और कई लोगों ने उनके घर पर लाठियों से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा, "उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला किया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें एक वाहन से टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई।"

दोनों महिलाओं को जेएलएन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दस संदिग्धों को हिरासत में लिया है।