Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

West Bengal: एनजीओ की फैक्ट फाइंडिंग टीम पहुंची संदेशखाली, किया गांवों का दौरा

Kolkata: एनजीओ की छह सदस्यों वाली  फैक्ट फाइंडिंग टीम रविवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली पहुंची। टीम ने संदेशखाली के कुछ गांवों का दौरा किया। गांव वालों ने टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया था।

फैक्ट फाइंडिंग टीम का नेतृत्व पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एल. नरसिम्हा रेड्डी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक माझेरपारा, नतुनपारा और नस्करपारा रास मंदिर का दौरा करेंगे।

हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते फैक्ट फाइंडिंग के सदस्यों के रूप में छह लोगों को रविवार को संदेशखाली का दौरा करने की इजाजत दी थी।