Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

नागपुर के चामुंडा एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ विस्फोट, देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, "यह खबर बहुत दुखद है कि नागपुर के हिंगना MIDC इलाके में चामुंडा एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 3 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए दांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैं जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर के संपर्क में हूं और जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।"