Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल, बस 30 घंटे का इंतजार

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में मतदान हो चुके हैं और अब तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग है. ऐसे में सभी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तीन दिसंबर को पांच राज्यों के नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले गुरुवार को तेलंगाना चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ एग्जिट पोल इशारा कर देंगे कि पांच राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही 30 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान कराए जा चुके हैं और तेलंगाना में गुरुवार को वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल आएंगे.