Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जम्मू विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी, घाटी की दिखीं झलकियां

जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी फोटोग्राफी और पेंटिंग में जम्मू रिजन के अलग-अलग पहलुओं को उकेरा। प्रदर्शनी में फोटोग्राफी क्लब ने खूबसूरत तस्वीरें लगाईं, जबकि पेंटिंग क्लब ने पांच दिनों की पेंटिंग शिविर आयोजित की। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शनी का मकसद यहां की संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाना और छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में जम्मू रिजन के खास पकवान दिखाए गए। विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों ने हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए। साथ ही पारंपरिक गानों और डांस के कार्यक्रम पेश किए गए।