Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Maharashtra: बीड में सड़क का निरीक्षण कर रहे इंजीनियर के सामने ही पलटा ट्रक, भागकर जान बचाई

महाराष्ट्र के बीड में लोक निर्माण विभाग के एक इंजीनियर समेत कई लोग उस समय बाल-बाल बच गए, जब सड़क का निरीक्षण कर रहे थे और उसी समय एक ट्रक पलट गया। ये घटना शुक्रवार को हुई, जब इंजीनियर बीड के वडवानी तालुका के खड़की इलाके में एक सड़क के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण करने गए थे।

स्थानीय स्कूली छात्रों ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विभाग कार्यालय से एक वैकल्पिक सड़क की मांग की थी, जबकि एक पुल निर्माणाधीन था। उसी क्रम में इंजीनियर और दूसरे लोग सड़क का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल पर जाने का फैसला किया।