Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कठुआ में अस्पताल के कैंपस में एनकाउंटर, एक गैंगस्टर ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक अस्पताल कैंपस के अंदर पुलिस के साथ गोलीबारी में एक गैंगस्टर मारा गया। खबरों के मुताबिक, रात करीब साढ़े दस बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज की मुख्य इमारत के बाहर हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। एक पुलिस पार्टी कार में सवार गैंगस्टरों का पीछा कर रही थी। उनमें से एक ने पीछा करने के दौरान पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में मारा गया। गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। मारे गए गैंगस्टर की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।