Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

गुजरात में रोजगार मेले की पहल, युवाओं को नौकरी के बेहतर मौके

Gujarat: तेज कदमों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे, अहमदाबाद के महेशभाई प्रजापति अब अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हैं क्योंकि गुजरात सरकार के रोज़गार मेले से उन्हें पसंदीदा और अच्छी सैलरी की नौकरी मिली है। अहमदाबाद के ही रहने वाले प्रतीक भी इस रोजगार मेले का लाभ उठा चुके हैं और आज बेहतर पैकेज पर काम कर रहे हैं।

महेश और प्रतीक की ही तरह प्रदेश के छह लाख से अधिक युवा रोजगार मेले से नौकरी पा चुके हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मार्च 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात रोजगार सृजन में लगातार एक मानक स्थापित कर रहा है और 2022 में नौकरियों के मामले में भारत में पहले स्थान पर है। रोजगार कार्यालयों के जरिए पिछले पाँच वित्तीय वर्षों में स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक क्षेत्रों में 7 हज़ार से ज्यादा भर्ती मेलों को आयोजन हुआ, जिसमें 6,29,272 नौकरी चाहने वाले युवाओं को नौकरी मिली।

इसके अलावा गुजरात सरकार का अनुबंधम पोर्टल भी रोज़गार की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। इस पोर्टल पर रोज़गार चाहने वाले चार लाख से ज्यादा लोगों का पंजीकरण है, जबकि 50 हजार से ज्यादा कंपनियां भी इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।

ये मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 1.1 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 3.2 प्रतिशत से काफी कम है। राज्य का मज़बूत रोज़गार इको सिस्टम, जिसमें भर्ती अभियान और डिजिटल प्रयास, रोज़गार सृजन की सफलता को लगातार बढ़ा रहा है।