Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

मैसुरु के मशहूर दशहरा उत्सव में शामिल होने से पहले हाथियों की जांच

कर्नाटक में मैसुरु के धनवंतरी रोड पर 60 साल पुराने ट्रक का वजन तौलने वाली मशीन के पास शनिवार को हाथियों का जमावड़ा था। हाथी इस साल मैसूरु के मशहूर विजयादशमी जुलूस का हिस्सा बनेंगे।

मैसुरु पैलेस के उत्तरी गेट से तौलने वाली मशीन की ओर बढ़ते हाथियों को देखने के लिए सड़क के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए। हाथियों की जांच करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि सभी जानवरों की सेहत अच्छी है।

वन अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के वजन के आधार पर उनके खाने का चार्ट तैयार करने में मदद मिलती है। हाथियों का पहला जत्था नागरहोल टाइगर रिजर्व से आया। जत्थे को इन दिनों दशहरा में होने वाले जम्बू सावरी जुलूस के लिए मैसूरु में ट्रेनिंग दी जा रही है।

इस साल मैसूरु में तीन से 12 अक्टूबर तक दशहरा मनाया जाएगा।