Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

पुरुलिया में बुजुर्ग महिला शौचालय में रहने को मजबूर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के सुंदराडी गांव में 66 साल की बुजुर्ग महिला साल भर से ऐसे शौचालय में रह रही हैं, जिसका इस्तेमाल बंद हो चुका है। बारिश से उनकी कच्ची  झोपड़ी गिर गई। हार कर महिला ने शौचालय में शरण ली। ग्राम पंचायत प्रधान का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बुजुर्ग महिला शौचालय में रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिला ने कोई मदद नहीं मांगी थी। 

राजनैतिक रूप से ये मामला अब तूल पकड़ रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार से पीएम आवास योजना का फंड नहीं मिला है। बीजेपी जिला अध्यक्ष राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये घटना साफ करती है कि राज्य सरकार आम लोगों की जरूरतों को कैसे नजरंदाज करती है। इस बीच पुरुलिया जिला प्रशासन ने भरोसा दिया है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द इसका समाधान निकालेंगे।