Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दक्षिणी राज्यों की मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई

हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार से लेकर चेन्नई, विजयवाड़ा, बेंगलुरू और कोच्चि की मुख्य मस्जिदों में लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों- एम.के. स्टालिन, रेवंत रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू, सिद्दारमैया और पिनाराई विजयन ने लोगों को ईद-उल-फितर के मौके पर शुभकामनाएं दीं।