Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

गुजरात के गिर सोमनाथ में रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है. भूकंप का समय रात नौ बजकर 15 मिनट था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई. गुजरात के गिर सोमनाथ में रविवार की देर रात नौ बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं दिल्ली में भी शनिवार-रविवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक करीब देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर धरती हिली थी. 

दिल्ली-NCR में 2025 में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हाल ही में, 17 फरवरी को दिल्ली में भूकंप आया था. इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र के पास था. यह भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था. भूकंप के झटके सुबह 5:36 बजे आए और 6-7 सेकंड तक महसूस किए गए. यह समय कुछ लोगों के लिए चिंताजनक था, लेकिन अधिकतर लोग शांत रहे. दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. हालांकि, इस भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था.