Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

जम्मू कश्मीर में आज शाम करीब 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घर, ऑफिस, और दुकानों में काम रहे लोग सड़कों पर आ गए। जानकारी के अनुसार किसी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं है। 

नेशनल सेंटर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शाम करीब 5 बजे जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। चंबा के अलावा मनाली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।