Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

आरा में लालू की करीबी सहयोगी किरण यादव के आवास पर ईडी का छापा

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरजेडी विधायक किरण देवी के आरा जिले के आवास पर छापे मारे।

आरजेडी के पूर्व विधायक नेता अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की करीबी सहयोगी माना जाता है, यह भी बताया गया कि छापे के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था।

सीबीआई टीम ने इस साल जनवरी में किरण देवी को नोटिस दिया और 2023 में उनके ठिकानों पर छापे मारे थे।