Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

झारखंड में ED की छापेमारी, JMM-BJP के बीच तेज हुई जुबानी जंग

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की पूर्व संध्या पर घुसपैठ मामले में ईडी की छापेमारी के बाद मंगलवार को जेएमएम और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ईडी ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड में भी कई जगहों पर छापेमारी की।

छापेमारी पर जेएमएम के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा, "ये बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है, बैकफायर कर रहा है। उसी को फिर से स्टेबलिश करने के लिए ये कवायद की जा रही है, फिर से नरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। हम जनता को गुमराह कर सकें। भ्रमित कर सकें ताकि कुछ फायदा हो जाए। ये प्रयास है। उससे कोई असर नहीं पड़ेगा। इन लोगों का प्रयास विफल होगा। ये कोई मुद्दा ही नहीं है। मुद्दा है तो ये केंद्र सरकार की विफलता है। उसमें हेमंत सोरेन सरकार का कहीं से कोई भूमिका नहीं है।"

वहीं झारखंड बीजेपी के नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "ईडी की रेड चल रही है और इसका लिंक संभवतः बांग्लादेश के घुसपैठियों से है, मनी लॉन्ड्रिंग से है। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात है कि कांग्रेस इसको क्यों दबाव की राजनीति मान रही है। कांग्रेस के तार जो हैं, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों से जुड़े हैं। तो जब घुसपैठियों के खिलाफ, घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों, मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो उससे क्यों चुनाव से जोड़कर देख रही है। यानी कांग्रेस का हाथ घुसपैठियों के साथ"