Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Andhra Pradesh: पूर्व मंत्री के परिसर सहित अन्य पर ईडी की छापेमारी, शराब परिवहन घोटाले से जुड़ा है मामला

Andhra Pradesh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश में कथित 195 करोड़ रुपये के शराब परिवहन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में कई परिसरों पर गुरुवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इन परिसरों में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री रहे करुमुरी नागेश्वर राव के परिसर भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मामले से कथित रूप से जुड़े व्यक्तियों के कुल पांच परिसरों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि इनमें पूर्व नागरिक आपूर्ति मंत्री के. नागेश्वर राव और उनके पुत्र के परिसर भी शामिल हैं। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई।

जांच आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित है। ईडी अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपियों ने सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आठ लाख रुपये नकद, दो रोलेक्स घड़ियां, कुछ वाहन, ‘संबंधित’ दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये बरामदगी किन परिसरों से की गई।