Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

WB: टीएमसी विधायक के आवास पर ईडी की छापेमारी, स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में एक्शन

West Bengal: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छापेमारी कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने कथित तौर पर परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। ईडी अधिकारी ने बताया, "विधायक का पीछा करके हमारे अधिकारियों ने पास के एक इलाके में उन्हें पकड़ लिया। अब हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।" 

उन्होंने बताया कि कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा पैसों के लेन-देन की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। अधिकारी ने बताया, "बीरभूम जिले का ये व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर गया था।" केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले इस घोटाले के सिलसिले में साहा की पत्नी से पूछताछ की थी।

सीबीआई ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अप्रैल 2023 में साहा को गिरफ्तार किया था। उन्हें इस साल मई में जमानत पर रिहा किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय कथित घोटाले के धन शोधन पहलू की जांच कर रहा है, जबकि सीबीआई इसके आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।