Breaking News

ईरान: बासिज फोर्सेस की खुफिया विंग के कमांडर जनरल इस्माइल अहमदी की मौत     |   तमिलनाडु: DMK MLA कथिरवन ने सहयोगियों को कारें दीं, AIADMK ने EC से शिकायत की     |   होर्मुज संकट के बीच भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में तैनाती बढ़ाई     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की     |   टीम UDF ही असली केरलम टीम है, केरलम जीतेगा और UDF नेतृत्व करेगा: राहुल गांधी     |  

WB Polls: EC की कोई भी कोशिश नतीजे नहीं बदल सकेगी,  ममता की जीत को लेकर बोले उमर अब्दुल्ला

WB Polls: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के "धांधली" करने के प्रयास पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों को नहीं बदलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विजयी होगी।

अब्दुल्ला ने अपने निजी 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "निर्वाचन आयोग की कोई भी कोशिश नतीजे नहीं बदल सकेगी। गिनती वाले दिन ममता दीदी भारी बहुमत से जीतेंगी।" निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तबादले किए जाने पर टिप्पणी करते हुए, अब्दुल्ला ने कहा कि ये घटनाएं केवल उन राज्यों में होती हैं जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती।

उन्होंने कहा, “इस तरह के व्यापक तबादले केवल गैर-बीजेपी शासित राज्यों में और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में होते हैं, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हालांकि, पश्चिम बंगाल एक बार फिर उस बात को साबित कर देगा जिसे मैं हमेशा से सच मानता आया हूं - अधिकारी राजनीतिक दलों को चुनाव नहीं जिताते, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव जिताते हैं।”

विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करने के बाद, निर्वाचन आयोग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के आदेश दिए हैं, जिनमें मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा का तबादला और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार शामिल है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा और मतगणना चार मई को होगी।