Breaking News

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |   कलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार के बाद विधाननगर कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, देंगे वॉयस सैंपल     |  

पुणे में जीबीएस से पीड़ित वाहन चालक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

तंत्रिका संबंधी विकार गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित पुणे के 37 वर्षीय एक गाड़ी चालक की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही, पुणे में जीबीएस से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है, जिनमें संदिग्ध और पुष्टि हो चुके मामले, दोनों शामिल हैं। इस बीच, संक्रमण के आठ और मामले सामने आने के बाद जीबीएस के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 192 हो गई। पुष्ट मामलों की संख्या 167 है, जबकि 21 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

पुणे के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, ‘‘मृतक पुणे में गाड़ी चालक के तौर पर काम करता था। पैरों में कमजोरी की शिकायत के बाद उसे शुरूआत में शहर के एक अस्पताल में लाया गया था।’’ उसके रिश्तेदारों ने उसे पुणे के अस्पताल में भर्ती नहीं कराया और इसके बजाय उसे एक फरवरी को कर्नाटक के निपानी ले गए। इसके बाद उसके रिश्तेदारों ने उसे सांगली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे जीबीएस के इलाज के लिए आईवीआईजी इंजेक्शन दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार, ‘‘पांच फरवरी को मरीज के रिश्तेदार (सांगली के अस्पताल से) उसे ले गए और उसी दिन, पुणे नगर निगम द्वारा संचालित कमला नेहरू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।’’ नौ फरवरी को उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।