Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बाढ़ की चपेट में सवाई माधोपुर के दर्जनों गांव

सवाई माधोपुर जिले में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब बारिश का दौर थम गया है, लेकिन जिले में हुई भारी बारिश से नदी नालों में अभी भी उफान बरकरार है। जिले के तकरीबन सभी बांध छलक गए हैं और बांधों से औवर फ्लो होकर लगातार आ रहे पानी का दंश दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण झेलने को मजबूर हैं। अभी भी जिले के दर्जनों गांव पानी से घिरे हुए हैं और ग्रामीणों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

सवाई माधोपुर जिले विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। जिले की बनास ,चंबल ,गलवा ,मोरल , गम्भीरा एंव निगोह नदी अभी भी उफान पर चल रही है, जिले में हुई भारी बारिश से जिले के सभी 18 बांध पूरी तरह से भर गए है। बांधो के निचले इलाके में बसे दर्जनों गांव पूरी तरह से पानी से घिरे हुए है और बाढ़ की चपेट में है। एक दर्जन से अधिक गांव के चारों ओर पानी भर गया है। गांवों के भीतर भी जबरदस्त पानी घुसा हुआ है। कई मकानों के अंदर पानी भरा हुआ है। गांव से निकलने के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं। मच्छीपुरा की ढाणी, सूरवाल ,अजनौटी ,दुब्बी धनौली, पुसोदा आदि गांव में स्थितियां इतनी खराब है कि घर से ग्रामीण निकल तक नहीं सकते। लगातार बढ़ते पानी से ग्रामीण परेशान है।