Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, द्वारका नगरी में भगवान कृष्ण को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका के पास समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग का आनंद लिया। पीएम मोदी ने अरब सागर में गोता लगाने की तस्वीरें शेयर की और 'एक्स' लिखा- "पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।"

प्रधानमंत्री द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद नौसेना के जवानों के साथ गोमती घाट पर स्थित सुदामा सेतु पारकर पंचकुई बीच इलाके पहुंचे थे। वहां से वो करीब दो नॉटिकल मील दूर समुद्र में गोता लगाने के लिए गए।

इससे पहले पीएम मोदी ने यहां बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेयट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले ‘सुदर्शन सेतु’ का अनावरण किया। करीब 980 करोड़ रुपये की लागत से बना 2.32 किलोमीटर लंबा ये देश का सबसे बड़ा केबल ब्रिज है।

बता दें द्वारिका को धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब ये शहर पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध हो रहा है। ऐसे में द्वारका के तट पर स्कूबा डाइव भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होने वाला है।