Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

‘धोनी देंगे घर’ झांसा देकर बुलाया और छीन ले गए बच्चा, अब पुलिस ने पहुंचाया जेल

झारखंड की राजधानी रांची में एक बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ है. इस गिरोह के बदमाश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को झांसा देते हैं और मौका देखते ही उनके बच्चों को छीन कर फरार हो जाते हैं. इस गिरोह ने 20 दिन पहले भी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इस गिरोह आठ बदमाशों को धर दबोचा है. इस गिरोह में चार महिलाएं भी हैं.