Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना भी श्रद्धालु कर सकेंगे सबरीमाला में दर्शन: केरल CM

केरल के सबरीमाला मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को विधानसभा में ये ऐलान किया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आगामी तीर्थयात्रा सीजन के दौरान सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए सबरीमाला में दर्शन के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया है। इस फैसले का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था।

हालांकि, इस बारे में अब तक साफ नहीं हो सका है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अ लावा स्पॉट बुकिंग सिस्टम को पिछले साल की तरह बरकरार रखा जाएगा या नहीं। सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और आसान दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए एंट्री की इजाजत देने का फैसला लिया गया था।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पीछे आइडिया ये था कि श्रद्धालुओं की डिटेल डिजिटल दस्तावेज के तौर पर मौजूद होगी। इससे तीर्थयात्रा के दौरान हादसा होने या गुमशुदगी की हालत में सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने नवंबर के मध्य से शुरू होने वाले आगामी तीर्थयात्रा सीजन के लिए भगवान अयप्पा मंदिर में सुविधाओं में सुधार किया है। स्पॉट बुकिंग खत्म करने के फैसले का बीजेपी के साथ ही कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी यूडीएफ और सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन में शामिल दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी सीपीआई ने भी विरोध किया था।