Breaking News

ईरान 50 दिनों के अंतराल के बाद कल से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करेगा     |   रिफाइनरी अग्निकांड: जांच के लिए गृह मंत्रालय की फैक्ट फाइंडिंग टीम राजस्थान जाएगी     |   यूक्रेनी ड्रोनों का रूस पर हमला, तेल रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान     |   अखिलेश यादव का BJP पर हमला, महिला आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर साधा निशाना     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी PM मोदी से कर रहे मुलाकात     |  

Tamil Nadu: खास है तिरुनेलवेली का सोरिमुथु अय्यनार मंदिर, देवताओं के सम्मान में चढ़ाए जाते हैं जूते-चप्पल

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में सोरिमुथु अय्यनार मंदिर में देवताओं के सम्मान की अनूठी परंपरा है। भक्त भगवान अय्यनार के साथी पट्टावरायण को नए जूते चढ़ाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक वे गांव की रक्षा के लिए जंगलों में नंगे पांव चले थे। 

पुजारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ये चढ़ावा भक्ति का प्रतीक है। माना जाता है कि इससे भक्तों के पैरों को दर्द या चोट नहीं लगती। कलक्कड़-मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व के अंदर ये मंदिर इलाके की समृद्ध पारंपरिक प्रथाओं को कायम रखे हुए है।
 
मंदिर के पुजारी ने बताया, "माना जाता है कि ये मंदिर अंगों के दर्द से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करता है। इसलिए यहां जूते चढ़ाए जाते हैं। ये भी माना जाता है कि भगवान रात में शिकार पर जाने के लिए इन्हें पहनते हैं। हमने यहां पैरों के निशान देखे हैं।"