Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

Uttarakhand के चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, 57 मजदूर फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमावर्ती गांव माणा के पास शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 57 मजदूर फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि हिमस्खलन के कारण माणा और बद्रीनाथ के बीच सीमा सड़क संगठन का एक शिविर दब गया।

माणा भारत-तिब्बत सीमा पर 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अंतिम गांव है। हिमपात और बारिश के जारी रहने के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।