Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

दिल्ली: नागरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अहम बैठक आज

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सुबह करीब 10.45 बजे नागरिक सुरक्षा के संबंध में बैठक बुलाई है। देश भर के मुख्य सचिव और नागरिक सुरक्षा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में देशभर से संबंधित अधिकारी, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, फायर सर्विस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। देश के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा की तैयारियां चल रही हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे खतरों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, "शत्रुतापूर्ण हमले" की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों को प्रशिक्षण देना और बंकरों और खाइयों की सफाई करना शामिल है। बैठक के बाद केंद्रीय गृह सचिव द्वारा संभावित दिशा-निर्देश और आगामी कार्ययोजना की घोषणा की जा सकती है। यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।