Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

Himachal Pradesh: आठ महीने बाद शुरू हुई दिल्ली-लेह बस सेवा, उत्साह में हैं यात्री

हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने आठ महीने बाद बुधवार को दिल्ली-लेह बस सेवा शुरू कर दिया। लेह जाने वाली बस गुरुवार को केलॉन्ग पहुंची। बस को लगभग एक हजार किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 30-32 घंटे लगते हैं।

बस के मुसाफिरों ने कहा कि उन्होंने इस सफर के लिए खास योजना बनाई थी। ये बस देश की कुछ सबसे ऊंची जगहों से होकर गुजरती है। कई पहाड़ों और दर्रों को पार करती है। सफर के दौरान बस के मुसाफिरों को अद्भुत रोमांच होता है। बस यात्रा के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ एचआरटीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी होती है।