Breaking News

AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंचे     |   लखीमपुर सड़क हादसा: CM योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया     |   लुधियाना के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो में सीएम रेखा गुप्ता ने किया सफर     |  

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता के घर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और गोवा में छापेमारी की जा रही है। सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार रहे हैं। 2024 में भी जांच के तहत ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था।

सिंगला से इस संबंध में तत्काल संपर्क नहीं हो सका। एक अन्य मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने निवेश धोखाधड़ी के जरिए कुछ व्यक्तियों से कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये की ठगी के सिलसिले में भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह नामक व्यक्ति के परिसर पर छापा मारा गया।