Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Tamil Nadu: AIADMK के वरिष्ठ नेता एस. सेम्मलाई ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता एस. सेम्मलाई ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद पार्टी में बढ़ती आंतरिक कलह व अवसरों की कमी पर गहरी निराशा जताई। त्यागपत्र में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सेम्मलाई ने लिखा, ‘‘चुनाव के बाद एआईएडीएमके में जो कुछ घटनाक्रम देखने को मिला, उससे मुझे गहरा दुख हुआ है। यही भावना उन लाखों कार्यकर्ताओं की भी है, जिन्होंने अपना जीवन इस आंदोलन को समर्पित कर दिया।’’