Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की यात्रा पर आज पहुंचेंगे लखनऊ

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री का यह दौरा तीन दिन का होगा. रक्षा मंत्री बुधवार दोपहर को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से सीधे वो कालिदास मार्ग अपने आवास पर जाएंगे. इसके बाद वो शाम 6 बजे सूर्या ऑडिटोरियम कैंट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

5 सितंबर को सुबह करीब दस बजे वो सूर्या कॉन्फ्रेंस हॉल कैंट में होने वाले जॉइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी भाग लेंगे. इसके बाद वो शाम पांच बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में हो रहे एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं अगले दिन यानी सितंबर को सुबह करीब 11 बजे एक पब्लिक स्कूल आलमबाग में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे.