Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

पहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित

पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।