Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

जबलपुर की झील में मिला आठ साल की बच्ची का शव, पुलिस को दुष्कर्म और हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में लापता हुई आठ साल की बच्ची का शव झील में पाया गया। पुलिस को दुष्कर्म और हत्या की आशंका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसी वजह से गुस्साए लोगों ने झील के पास एक शराब की दुकान में आग लगा दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची के अचानक लापता होने के बाद पीड़िता के परिवारवालों ने मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐसी घटनाओं पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री अपराध, कर्ज और भ्रष्टाचार के मुख्यमंत्री हैं। आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ। लेकिन वो इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं।