Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केरल में वेस्ट नाइल बुखार का खतरा

केरल राज्य के त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड़ जिलों से वेस्ट नाइल बुखार के मामले सामने आए हैं। राज्य में सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में वायरल संक्रमण के मामले सामने आए हैं और सभी जिलों को सतर्क रहने की जरूरत है।

क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों से फैलने वाले वायरल बुखार के प्रति सतर्कता बरतते हुए मंत्री ने आदेश दिया है कि मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएंगे। हालांकि उन्होंने लोगों को कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बुखार या वेस्ट नाइल संक्रमण के दूसरे लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराने का अनुरोध भी किया। 

जापानी एन्सेफलाइटिस की तुलना में वेस्ट नाइल में मृत्यु दर कम है लेकिन जापानी एन्सेफलाइटिस में भी समान लक्षण दिखते हैं और ये अधिक खतरनाक होता है। मंत्री ने कहा कि वेस्ट नाइल वायरस के इलाज के लिए कोई दवा या टीका उपलब्ध नहीं है, इसलिए लक्षणों का इलाज और रोकथाम जरूरी है।

उन्होंने बचान उपायों के तहत शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करने के साथ साथ अपने घर और आसपास को साफ रखने का सुझाव दिया।