Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भुवनेश्वर में गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर प्रतिबंध

पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक में गणेश पूजा समारोह के दौरान डिस्क जॉकी (डीजे) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. गणेश पूजा सात सितंबर से शुरू होगी. कटक में पूजा आयोजकों के साथ बैठक के बाद पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने यह बात कही. इसके साथ ही भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक सिंह ने भी रविवार को यहां इस संदर्भ में एक बैठक की.

दोनों बैठकों में आयोजकों से कहा गया है कि वह मूर्ति विसर्जन यात्रा सहित पूजा के दौरान डीजे संगीत का उपयोग न करें. कटक में मूर्ति विसर्जन समारोह 15, 22 और 29 सितंबर को निर्धारित है. उन्होंने बताया कि पूजा समितियों को स्थानीय पुलिस थानों से सात दिन पहले अनुमति लेने के लिए कहा गया है.

डीसीपी सिंह ने बताया कि इसी तरह भुवनेश्वर में पूजा समितियां 8, 11 और 15 सितंबर को विसर्जन यात्रा निकालेंगी. उन्होंने कहा कि गणेश पूजा समितियों को डीजे संगीत नहीं बजाने और अपने पंडालों में सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें जुलूस के दौरान डीजे के बजाय पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं.’’

उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों से जबरन चंदा वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूजा के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस राजधानी शहर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेगी. हालांकि, डीजे मालिकों ने इस कदम का विरोध किया और कहा कि प्रतिबंध के आदेश से आगामी त्योहारी सीजन में उनकी आजीविका प्रभावित होगी.