Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

साइक्लोन 'दाना' से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तैयारियां जोरों पर

चक्रवात दाना भारत के पूर्वी तट के करीब पहुंच रहा है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने तूफान से बचने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके 24 अक्टूबर को पुरी और सागर द्वीप के बीच टकराने के आसार हैं।

ओडिशा ने 23 से 25 अक्टूबर तक सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष राहत आयुक्त डी. के. सिंह ने सभी विभागों से हाई अलर्ट पर रहने और हालात से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।

छात्रों की सुरक्षा के लिए गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर सहित 14 जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियां पूरी रखने के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों को साइक्लोन शेल्टर में जरूरी चीजों की सप्लाई करने को कहा गया।

मौसम विभाग ने कहा कि दाना दबाव से तूफान में बदल सकता है। हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जो 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे राज्य में मौसम खराब होने और तेज बारिश के आसार हैं।