Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

सनकी युवक ने बहनोई के भाई को जिंदा जलाया

बिहार के मधुबनी में एक सनकी युवक की करतूत सामने आई है. यहां युवक ने बहनोई के भाई को जिंदा जला दिया. बताया जा रहा है जब बहनोई का भाई सो रहा था तब उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे खाट समेत जला दिया. बुजुर्ग बुरी तरह जल गया था. घटना के बाद परिवार के लोग आनन- फानन में अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. हैरान करने वाली ये घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव की है.

बुजुर्ग की जिंदा जलाकर हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सनकी युवक मौके से फरार हो गया है.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई. मृतक की पहचान 60 वर्षीय मो. कादिर पमरिया के रूप में हुई है. मो. कादिर और उसके भाई मो. साबिर पमरिया के साथ गांव के छेदी पमरिया का झगड़ा हुआ था इस दौरान मारपीट भी हुई थी. झगड़े के दौरान ही छेदी पमरिया ने कादिर को जला कर मारने की धमकी दी थी.