Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सिक्किम के NH 10 पर आई दरार, मरम्मत के लिए तीन दिनों तक रहेगा बंद

West Bengal: सिक्किम की जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 10 पर गंभीर दरार आ जाने के कारण इस पर तीन दिनों के लिए वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग जिले में राजमार्ग पर दरार आ गईं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इस राजमार्ग को रविवार रात आठ बजे से कोरोनेशन ब्रिज और चित्रे के बीच बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग, छह अगस्त को शाम छह बजे तक बंद रहेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) तब तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद जता रहा है।

आपदा प्रभावित ये राजमार्ग सिक्किम की राजधानी गंगटोक को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ता है। राजमार्ग के बंद हो जाने से कालिम्पोंग तक भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कालिम्पोंग पुलिस ने सिलीगुड़ी से गंगटोक जाने वाले छोटे वाहनों को दमदिम-गोरुबथान-लावा-अलगारा और बागराकोट-लावा-अलगारा के रास्ते वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया है। हालांकि सिलीगुड़ी और गंगटोक के बीच भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।