Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का सर्वे पूरा, अब पर्यवेक्षक करेंगे दौरा

केदारनाथ उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने सर्वे पूरा कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंप दी है। जल्द ही पर्यवेक्षक भी केदारनाथ विस क्षेत्र का दौरा कर प्रत्याशी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। सर्वे व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी।

प्रत्याशी के नाम को लेकर कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी सामने आ रही है। टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नाम की चर्चाएं हैं। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस को केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा कर रही है।