Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

सैलजा को मिले ऑफर पर कांग्रेस ने कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल बीजेपी से ही नहीं बल्कि अंदरूनी कलह से भी लड़ रही है. पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा की कथित नाराजगी के सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने उनको पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, वो चाहें तो बीजेपी में आ सकती हैं, उनका स्वागत है.

वहीं बेजीपी के ऑफर पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी सबसे पहले अपना घर देखे, जहां से कई नेता निकल चुके हैं. यहां तक कि भूपिंदर सिंह हुड्डा भी बोले- सैलजा हमारी बहन है. उन्होंने इन खबरों को बीजेपी का साजिश बताया.