Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

तेलंगाना: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए नेता को चुने जाने की संभावना

तेलंगाना कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को हैदराबाद में बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता के चुने जाने की संभावना है। ये बैठक वरिष्ठ नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी। 

राज्य विधानसभा की 119 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद, कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक मंगलवार सुबह होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 

रेड्डी ने कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पटनम नरेंद्र रेड्डी को 32,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। हालांकि, कांग्रेस नेता कामारेड्डी से हार गए। तेलंगाना में लगभग 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन रविवार को समाप्त हो गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। 

राव को नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।