तेलंगाना के करीमनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित कियाइस दौरान उन्होंने कहा कि मंगलवार को देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है। कांग्रेस और इंडी अलायंस को तीसरा डोज मिल चुका है।
अभी चार चरण के चुनाव बाकी हैं। विजय रथ को जनता जनार्दन बहुत आगे ले जा रही है। कांग्रेस की हार यहां इतना पक्का है कि बहुत मुश्किल से किसी को चुनाव लड़ने को बुलाया और BRS का यहां कोई पता नहीं है।