Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

हुबली में छात्रा की हत्या पर भड़के राष्ट्रीय हिंदू सेना अध्यक्ष, कहा- हत्यारों को संरक्षण दे रही कांग्रेस

Karnataka: राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने शुक्रवार को कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को बीवीबी कॉलेज परिसर में एक कांग्रेस पार्षद की बेटी की उसके परिचित ने चाकू मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने कथित तौर पर उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।

मृतक नेहा (23) निरंजन हिरेमथ की बेटी एमसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि आरोपित 23 साल का फैयाज है औऱ वो एमसीए ड्रॉपआउट है, वारदात के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि वे दोनों बीसीए करने के दौरान बैचमेट थे।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने कहा कि आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था, बल्कि एनकाउंटर कर देना चाहिए था। पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। हमले के दौरान उसे भी चोटें आईं और उसे पीड़ित के साथ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि "पूछताछ के दौरान, उसने (फयाज) दावा किया कि वे दोनों रिश्ते में थे और वे अचानक उससे दूर रहने लगी थी। इसकी पुष्टि और जांच के करने की जरूरत है, लेकिन आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।"