Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

जंतर-मंतर के पास रात में बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास देर रात प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गई, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। झड़प के दौरान 2 एसीपी और 2 इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को गंभीर चोट आई है। RML अस्पताल के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। फिलहाल ACP विवेक भगत का इलाज AIIMS में चल रहा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। झड़प के बाद जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया।

पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस हालात को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।