Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

केरल में भारी बारिश से आमजन प्रभावित

सेंट्रल और नॉर्थ केरल में भारी बारिश जारी है, कोच्चि में पेरियार नदी में पानी का लेवल ज्यादा बढ़ने से अलुवा शिव मंदिर आधा पानी में डूब गया, कई इलाकों में पेड़ उखड़ने और मामूली भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं.अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा पानी छोड़ने के लिए मलंकारा और कल्लारकुट्टी डैम के शटर बढ़ा दिए गए हैं। पेरियार, मुथिराप्पुझा, थोडुपुझा और मुवत्तुपुझा नदियों के पास रहने वाले लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। कोट्टयम जिले में सुबह से ही भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ओंचियम, कोट्टूर और पय्योली सहित उत्तरी कोझिकोड के ग्रामीण इलाकों में कई घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पिछले दो दिनों से पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की खबर है। 

पथनमथिट्टा के जिला प्रशासन ने मूझियार बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है, क्योंकि इस बांध के गेट भी उठा दिये गये हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने चेतावनी दी है कि प्रमुख सड़कों पर जलभराव और कम दृश्यता के कारण जाम की समस्या भी हो सकती है।