Breaking News

मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |   दुबई में हुए ईरानी ड्रोन हमले में पाकिस्तानी नागरिक की मौत     |   इराक के सुलेमानियाह में कई जगहों पर ड्रोन से हमला, 1 की मौत     |  

Chatgpt से पूछकर आत्महत्या, मंदिर के स्नानघर में मिलीं दो युवतियों की लाश

गुजरात के सूरत शहर में एक मंदिर के स्नानघर के अंदर 18 से 20 आयु वर्ग की दो महिलाएं मृत मिलीं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें घटनास्थल से बेहोशी के इंजेक्शन मिले हैं और दोनों ने ‘‘एआई-संचालित चैटजीपीटी’’ से जानकारी मांगी थी कि ‘‘आत्महत्या कैसे करें"। सहायक पुलिस आयुक्त एनपी गोहिल ने बताया कि कॉलेज की दोनों छात्राएं शुक्रवार दोपहर से लापता थीं और बाद में उसी रात सानिया गांव के स्वामीनारायण मंदिर के स्नानघर में मृत मिलीं।

उन्होंने बताया, “छात्राओं के परिजनों ने उनके लापता होने के बाद दिंडोली पुलिस थाने को सूचना दी थी। उनके फोन चालू थे, लेकिन वे दोनों फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही थीं। फोन की लोकेशन का पता चलने के बाद, पुलिस की एक टीम सानिया गांव गई। उनका स्कूटर मंदिर के पास मिला।”

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को मंदिर के स्नानघर की ओर जाते हुए देखा गया, जिसका दरवाजा बाद में तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, "दोनों बेहोश मिलीं। उनमें से एक को सिविल अस्पताल और दूसरी को एसएमआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया। दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

अधिकारी ने बताया कि स्नानघर की तलाशी में बेहोशी के कुछ इंजेक्शन मिले, जबकि उनमें से एक के फोन में आत्महत्या से संबंधित कुछ तस्वीरें मिलीं।
पुलिस ने बताया कि दोनों अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ती थीं और स्कूल से ही अच्छी दोस्त थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है।