Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

मुर्शिदाबाद में जमीन विवाद को लेकर झड़प, गोलीबारी में चार लोग घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जमीन के विवाद में कई राउंड फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। खरग्राम के सदल गांव में सड़क पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। घायलों को खारग्राम अस्पताल ले जाया गया। बाद में इन्हें  इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। खारग्राम पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव से पहले हो रही गोलीबारी की इस घटना से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया।